राजनीति , नई दिल्ली , मंगलवार , 14-11-2017
संवाददाता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी समझ से गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई खतरा नहीं है, भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी जिस राज्य के प्रधानमंत्री हो, वहां के लोगों की भावना को समझिए! यहाँ लोक सवांद कार्यक्रम के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों के गुजरात में हो रहे चुनाव को लेकर पूछे जाने पर नीतीश कुमार ने कहा कि जिस राज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा हो, वहां के लोगों की भावना को समझिए। गुजरात चुनाव में भाजपा के लिए कोई खतरा नहीं है ओर उनकी समझ में भाजपा को सफलता मिलेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान आक्रमण दिखने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि उन्हें वे लंबे समय से देख रहे हैं। उनकी समझ से यह कोई नई बात नहीं है। देश में सभी प्रकार के चुनाव एक साथ होने को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर एक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने कहा,मैं इससे सहमत हूँ। बषं 1967 तक तो चुनाव एक साथ हो रहे थे। 1967 के बाद मध्यावधि चुनाव से ये स्थिति बदली है। पांच बषं के लिए एक साथ चुनाव हो तो यह बहुत अच्छा रहेगा। इससे पूरे समय काम करने का मौका मिलेगा। संविधान के अतगंत कुछ बदलाव करना होगा। कई प्रावधान करने होगे। इसके लिए आवश्यकता है। यह तुरंत संभव नहीं है। वत्त लगेगा। पाटीदारो के आरक्षण के समर्थन से।