खबर , नई दिल्ली , मंगलवार , 15-01-2019
संवाददाता
उन्नत भारत संस्था द्वारा मकर शंक्रान्ति के शुभ अवसर पर आज 15 जनवरी 2019 को रैनी वेल नं- 7, हाथी घाट, शकरपुर, नज़दीक ITO. ब्रिज पर सायं 5 बजे से यमुना नदी की स्वच्छता, संरक्षता हेतु यमुना जी की आरती का आयोजन किया गयाI
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लष्मीनगर के विधायक नितिन त्यागी, भाजपा अ जा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री संजय निर्मल, पूर्व मिसेस एशिया मायानांगलंबम डायना, संत जटा शंकर मिश्र, संजय दुबे, रिमझिम सिन्हा उपस्थित होकर यमुना नदी की स्वच्छता, एवं संरक्षता हेतु उचित मार्गदर्शन किये, इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभिषेक मिश्र ने बताया कि यमुना जी की स्वच्छता एवम संरक्षता के लिए हमारी संस्था कई दिनों से कार्यरत है एवम प्रत्येक रविवार को इस तरह का आयोजन किया जाता है जिससे कि लोगों को नदियों का महत्व और स्वच्छता से अवगत करवाया जा सके। इस कार्यक्रम में भागीदारी गिरीश बर्गुजर, नीतीश पांडेय, शशांक, अक्षय सिंह इत्यादि ने दिया।