खबर , पटना, शुक्रवार , 07-08-2020
मुख्य संवाददाता
उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा लगातार बिहार में बाढ़ ग्रसित लोगों के बीच राहत पैकेट का वितरण किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है, और सभी लोगों को मानवता के इस कार्य और विषम परिस्थिति में आगे आकर लोगों की मदद करना चाहिये। संस्था के ओर से निरंजन कुमार इस राहत कार्य को बिहार स्तर पर संभाल रहे हैं बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि हमारी संस्था जरुरत मंद लोगो के लिए हमेशा तैयार है, और लगातार हम लोगों के संपर्क में हैं तथा उचित मदद लोगों को अपनी टीम के मदद से पहुँचा रहे हैं। राहत बचाव कार्य में एस के सुमन ,अर्जुन कुमार ,कुंदन शर्मा, प्रशांत कुमार, अम्बुज झा, राजेश शाहू, राजकिशोर आदि लोगों का साथ मिल रहा है।