कानून के ज्ञाता मशहूर वकील राम जेठमलानी का निधन

खबर , नई दिल्ली , रविवार , 08-09-2019


ndlsramjethmalani

निरंजन

 देश के नामी-गिरामी वकील और  पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठ मलानी  95 वर्ष की उम्र में रविवार को दिल्‍ली में सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हुआ।  वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर, 1923 में हुआ था |17 साल की उम्र में जेठमलानी ने क़ानून की डिग्री ले ली थी | इनका जन्म वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के वक़्त भारत में आ गए थे जेठमलानी 1971 और 1977 में भाजपा-शिवसेना के समर्थन से मुंबई से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद चुने गए। बाद में 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंदीय कानून मंत्री और 1998 में शहरी विकास मंत्री रहे। एक विवादित बयान के चलते उन्हें भाजपा से बाहर कर दिया गया। इसके बाद जेठमलानी ने वाजपेयी के खिलाफ लखनऊ सीट से 2004 में निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ा। हालांकि वे चुनाव हार गए।जेठमलानी फिर भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें 2010 में राजस्थान से राज्यसभा भेजा। लेकिन पार्टी के खिलाफ लगातार बयान देने पर उन्हें नवंबर 2012 में 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। 2016 में लालू यादव की पार्टी ने उन्हें फिर से राज्यसभा का मेंबर बनाया। |





Leave your comment