खबर , पटना , सोमवार , 30-11-2020
संवाददाता
गाँधी मैदान में एनसीसी निदेशालय बिहार-झारखंड ने संविधान दिवस के साथ रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि भारत गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय ,विशिष्ठ अतिथि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,एनसीसी कर्नल जे एस अहलुवालिया,रेड क्रॉस के चेयर मैन डॉ बी बी सिन्हा,पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार और कई अधिकारी मौजूद रहे जिसमे एनसीसी कैडेट और पटना विश्वविद्यालय राष्टीय सेवा योजना के स्वयंसेवको की सक्रिय भूमिका रही। जिसमे पटना विश्वविद्यालय के छात्र विश्वजीत कुमार ने संविधान और एनएनएस पर अपने विचार रखे।इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय के विश्वजीत कुमार,आलोक,मुकुल कुमार,अभिषेक,कुणाल, भागर्व ,ईशा, विकाश ,रूपेश ,दीपक ,दिलीप ,संदीप ,रवि ,मोहित ,ऋतम्भरा,विकास , मिंटू ,लवकुश ,विशाल रोहित ,अविनाश,लोकेश,शिवम विकास,आनंद,शादाब,आदि दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे।