ABVP ने पुनःबाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

खबर , मधुबनी , शुक्रवार , 19-07-2019


madhubanibiharflood

संवाददाता

लगातार बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झंझारपुर के द्वारा आज फिर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया. लोहना उतरी गाँव में राहत शिविरों और बाढ़ प्रभावित गांव में  जाकर राहत सामग्री में खाद्य सामग्री,मोमबत्ती, माचिस, प्लास्टिक सीट, दवाई के अलावा अन्‍य जरूरी सामान आदि का वितरण बाढ़ पीड़ितों के बीच किया गया |

                   

                                     इस कार्य में प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार  संजय कर्ण विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु विज्ञान झा, नगर सहमंत्री  मनीष झा, नगर कोषाध्यक्ष सौरभ मंडल,नगर मिडिया प्रभारी सह ललित नारायण जनता कालेज के संयुक्त सचिव विपुल कुमार सिंह,  छात्र सह प्रमुख अभिषेक झा,नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप राय,रमण मंडल,आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे |

                                                   इस संदर्भ में परिषद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु विज्ञान झा ने कहा कि अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं, इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और संकट की स्थिति में जरूरतमंदों को मदद करना हमलोगों का धर्म है,जहां तक संभव हो सके हम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सदा तत्पर हैं।





Leave your comment