चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डाॅo एन के आनंद बिहार गौरव पुरस्कार से सम्मानित

खबर , समस्तीपुर, बृहस्पतिवार , 24-10-2019


drnkandspj123

संवाददाता

चिकित्सा के क्षेत्र में  उत्कृष्ट बेहतर योगदान देने हेतु, समस्तीपुर के डाॅo एन के आनंद को 23 अक्टूबर को मिथिला विश्वविद्यालय के जुबिली हॉल दरभंगा में बिहार गौरव पुरस्कार से सम्मानित  किया गया | यह सम्मान भारत सरकार मंत्री श्री रामदास आठवले जी के द्वारा दिया गया |

                             गौरतलब है कि कई वर्षों से डाॅ0 एन के आनंद बालिकाओ का नि: शुल्क इलाज करते है | विशेष बातचीत में डाॅo आनंद बताया कि अभी तक अपने क्लिनिक मै 10 हजार से भी ज्यादा बेटियो का इलाज नि: शुल्क किऐ है। वही अपनी पहुंच तक वे गरीब बच्चीयो को शिक्षा मे भी मदद करते है। इस अवसर पर क्लिनिक के सदस्य राहुल, मनीषा,ज्योति, सुधीर एवं संदीप खुशी का इजहार किया।





Leave your comment