फ़्यूचरिंग स्पोर्ट्स बिहार के प्रेसिडेंट बने डॉo एनo केo आनंद

खबर , समस्तीपुर, बृहस्पतिवार , 10-09-2020


bihar_Samastipur_futuringsports

संवाददाता

डॉo एनo केo आनंद  को फ़्यूचरिंग स्पोर्ट्स  बिहार का प्रेसिडेंट चुना गया है। समस्तीपुर में 10 सितंबर  को एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन्हें फ़्यूचरिंग स्पोर्ट्स  कमिटी द्वारा प्रेसिडेंट पद के लिए  चुना गया। डॉo आनंद ने कहा खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है।इस मौके पर फ़्यूचरिंग स्पोर्ट्स के चेयरपर्सन मनीष कुमार, बिहार फुटबॉल के कोच तरुण कुमार और फ़्यूचरिंग स्पोर्ट्स के अन्य पदाधिकारीगण ने बधाई दी। 





Leave your comment