खबर , पटना , शनिवार , 22-06-2019
संवाददाता
तपती गर्मी के बाद आज पटना में बारिश हुई है | लोगो ने इस बारिश का खूब लुप्त उठाया खास कर पटना के विद्याथियों ने |
बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने कई दिनों से जारी तपिश से राहत दी है। बिहार में कई स्थानों पर मौसम खुशगवार हो गया है। पटना के साथ पड़ोस के अन्य जिलों में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे हल्की बारिश हुई थी। जिसके बाद से मौसम ने बदलाव के संकेत दे दिए थे। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार पहुंच गया है। इससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली है।