खबर , पटना , शनिवार , 22-06-2019
संवाददाता
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पटना साइंस कॉलेज पटना विश्वविद्यालय में किया गया |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रासबिहारी प्रसाद सिंह , प्रति कुलपति डॉ डॉली सिन्हा ,कुलसचिव कर्नल मनोज मिश्रा , कुलानुशासक डॉ रजनीश कुमार ,साइंस कॉलेज प्राचार्य के डॉ के .सी. सिन्हा, पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ० मोहम्मद शरीफ, प्रो सलीम जावेद आदि मौजूद रहे | कार्यक्रम का मुख्य संचालन पटना विश्वविद्यालय के NSS कॉर्डिनेटर डॉ अतुल पांडेय तथा संचालन योग इंचार्ज डॉ बी. एन. मिश्रा द्वारा किया गया ।
पटना विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज के NSS वालंटियर ने भाग लिया खासकर पटना लॉ कॉलेज के वालंटियर विश्वजीत ,निरंजन ,राजीव,अनुज ,धनञ्जय निधि चंद्रा, अमित , दिलीप, विपिन,राजीव,मोहित ,मनीष,दीपक, ईशा, विवेक, शास्वत, रोहित, महेश आदि मौजूद रहे | अंतिम रुप से पटना लॉ कॉलेज के NSS वालंटियर की अहम भूमिका रही ।