21 जून को करेगी पूरी दुनिया योग

खबर , दरभंगा , बृहस्पतिवार , 20-06-2019


On_June21,_the_whole_world_will

संवाददाता

 International Day of Yoga अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश ही नहीं बल्कि समूची दुनिया शुक्रवार को योग करेगी। 'योग फॉर हार्ट केयर' की थीम पर इस बार आयोजित होने वाले पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी आयोजन किए जाएंगे।

Image result for international yoga day image

                    योग भारत की अत्यंत प्राचीन विद्या या विज्ञान हैं. योग शब्द का साधारण अर्थ है, जुड़ना या मिलना. योग और योगियों के बारे में हमारे यहाँ अनेक कल्पनाएँ चली आ रही हैं. योग को एक कठिन और रहस्यमय साधना माना जाता रहा हैं.

                   जन साधारण के जीवन में भी योग की उपयोगिता हैं. इससे प्रायः अनजान बने हुए हैं. योग के प्रथम आचार्य महर्षि पतंजलि माने गये हैं. योग के आठ अंग हैं. यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि. इन अंगों को क्रमशः अपनाने और सिद्ध करने वाला योगी कहा जाता हैं.

           उत्तम स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा धन हैं. इसके बिना मनुष्य किसी कार्य को रुचिपूर्ण नही कर सकता हैं. कार्य के प्रति रूचि और लगाव के अभाव में अपने जीवन का लक्ष्य पूरा नही कर सकता. उत्तम स्वास्थ्य का अर्थ हैं केवल शारीरिक स्वास्थ्य से सिमित नही इसमे हमारा मानसिक स्वास्थ्य चरित्र और संयम सम्मलित हैं |

                भारतीय संस्कृति ने सदा मानवमात्र के हित की कल्पना की हैं. हमारे ऋषियों, मुनियों मनीषियों ने मानव जीवन को सुखी बनाने के लिए अनेक उपाय बताए हैं. तन और मन दोनों को स्वस्थ रखना ही सुखी जीवन का मूलमंत्र हैं. इस दिशा में हमारे पूर्वजों ने तन और मन को स्वस्थ बनाये रखने का अमूल्य उपाय योग को बताया है. योग मानव जाति के लिए भारतीय संस्कृति का अनुपम उपहार हैं |





Leave your comment