पटना लॉ कॉलेज में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता |

खबर , पटना , बुधवार , 12-06-2019


Essay_competition_organized_at_Patna_Law_College

निरंजन कुमार

पटना लॉ कॉलेज में NSS के तहत ,मानव जीवन में योग का महत्व और संस्कृत व भारतीय संस्कृति योग एवं स्वास्थ्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।  प्रतियोगिता का शुभारंभ पटना लॉ कॉलेज के NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. योगेंद्र कुमार वर्मा  ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, योग शास्त्र  शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की शिक्षा देता है, बल्कि मन की चंचलता एवं व्यवहारों पर नियंत्रण करने की भी जानकारी देता है | हमें प्रतिदिन आसन एवं प्राणायाम करना चाहिए | इस अवसर पर विश्वजीत कुमार,राजीव कुमार,राहुल रंजन कुमार, मोहित कुमार,दीपक गुप्ता ,मनीष कुमार,अभिषेक किशोर, मनीष कुमार,दीपक कुमार और निरंजन कुमार(उन्नत भारत) ने भाग लिया |अंत मे  NSS ग्रुप लीडर विश्वजीत कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।





Leave your comment